Weather News: दिल्ली में बढ़ रहा तापमान का तेवर, अप्रैल में गर्मी और बढ़ने की संभावना, जानें NCR का मौसम अपडेट

डीएन ब्यूरो

राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है, हालांकि गुरुवार को मौसम में थोड़ी राहत देखी गई। ऐसे में आज के मौसम का हाल जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट

दिल्ली में बढ़ रहा तापमान
दिल्ली में बढ़ रहा तापमान


नई दिल्ली: दिल्ली में गर्मी ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है, हालांकि बृहस्पतिवार को मौसम में थोड़ी राहत देखी गई। आगामी तीन से चार दिनों में मौसम सुहावना रहने की संभावना है, लेकिन अप्रैल के पहले हफ्ते में फिर से तापमान में वृद्धि होने की चेतावनी जारी की गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को भी साफ आसमान और तेज धूप रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे गर्मी की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री तक पहुंचा, जो कि शहर का सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं, वहां का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 80 से 20 प्रतिशत के बीच देखा गया है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में तापमान में कमी आएगी। आज शुक्रवार के दिन आसमान साफ रहेगा और हवा 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिनकी गति कुछ देर के लिए 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 18 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली में गुरुवार शाम चार बजे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 259 था, जो खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अगले एक-दो दिन में शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार की भविष्यवाणी की है, जिससे हवा 'मध्यम' श्रेणी में बदलने की संभावना है।

जानें, गाजियाबाद का हाल
गाजियाबाद में भी तापमान बढ़ने के साथ तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। हालांकि, शाम होते-होते बादलों के छाने और हवा चलने से थोड़ी राहत मिली।

यह भी पढ़ें | Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ेगी गर्मी, कश्मीर से कर्नाटक तक हल्की बारिश की संभावना

मार्च के अंत में उम्मीद की जा रही है कि तापमान में गिरावट आएगी, जिससे दिल्ली और NCR के लोग गर्मी से थोड़ी राहत महसूस कर सकेंगे। लेकिन, अप्रैल के पहले हफ्ते में फिर से गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
 










संबंधित समाचार