संसद की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक, लोकसभा में दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे दो शख्स, कार्यवाही स्थगित
देश की संसद में सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो शख्स सदन में कूदे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
![सदन में कूदा युवक](https://static.dynamitenews.com/images/2023/12/13/big-lapse-in-the-security-of-parliament-during-the-proceedings-of-lok-sabha-a-youth-jumped-into-the-house-from-the-audience-gallery-know-the-complete-update/65796414d3c9f.jpg)
नई दिल्ली: देश की संसद की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी चूक का गंभीर मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े। सदन में कई सांसद मौजूद थे। बताया जाता है कि युवक ने सदन में कुछ स्प्रे भी किया। सदन की कार्यवाही को तत्काल स्थगित करना पड़ा।
#NewDelhi: लोक सभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, संसद कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन में कूदा युवक, मची अफरातफरी#ParliamentWinterSession #LokSabha pic.twitter.com/cpscjeOxf8
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 13, 2023
सदन में युवक के कूदने से लोक सभा में एक बार अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया। लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।
पुलिस और सुरक्षा बलों ने शख्स को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया गया है।
सदन में कूदने वाले दोनों शख्सों की पहचान हो गई।
यह भी पढ़ें |
Monsoon Session: कांग्रेसियों का केंद्र पर ईडी के दुरूपयोग का आरोप, हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एक प्रदर्शनकारी का नाम अमोल शिंदे बताया जा रहा है। जबकि दूसरी आरोपी एक युवती है, जिसका नाम नीलम है। आरोपी नीलम हिसार की रहने वाली बताई जा रही है।