फतेहपुर: रक्षाबंधन पर मिलावट खोरी जोरों पर, छापेमारी कर होती खानापूर्ति
फतेहपुर में रक्षाबंधन के त्यौहार में मिठाई की सर्वाधिक बिक्री होती है। जिसमें होटल संचालकों द्वारा मिलावटी खोया, मावा, बेसन, मैदा, दूध बड़ी मात्रा में खपा कर मिठाईयां तैयार की जाती है।पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
![नगर पंचायत में खुले होटलों](https://static.dynamitenews.com/images/2024/08/18/fatehpur-adulteration-is-in-full-swing-on-rakshabandhan-festival-people-are-falling-ill-after-eating-shiny-sweets-food-department-has-not-inspected-the-hotels-opened-in-nagar-panchayat-for-last-one-year-food-supply-is-done-through-raids/66c174232cf09.jpg)
फतेहपुर : रक्षाबंधन के त्यौहार में मिठाई की सर्वाधिक बिक्री होती है। जिसमें होटल संचालकों द्वारा मिलावटी खोया, मावा, बेसन, मैदा, दूध बड़ी मात्रा में खपा कर मिठाईयां तैयार की जाती है। जिसके खाने के बाद लोग बीमारी की चपेट में आने लगते हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार खाद्य विभाग कभी नगर पंचायत में खुले होटलों का निरीक्षण ही नहीं करते हैं। जिसकी वजह से होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं, कि जब यहां कोई विभागीय अधिकारियों का आना जाना ही नहीं होता है तो चाहे जैसी मिठाई बेची जाए।
रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाई का जोर
यह भी पढ़ें |
Fatehpur: अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन सख्त, बड़ी मात्रा में अवैध शराब की गई नष्ट, 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बताते चलें कि रक्षाबंधन का पावन पर्व पर सभी के घर में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है और खूब पकवान व होटलों से मिठाईयों की खरीदारी की जाती है। जिसका फायदा उठाकर होटल संचालकों द्वारा बिक्री अत्यधिक होने के वजह से ज्यादा कमाई के चक्कर में सस्ता रिफाइंड, मिलावटी खोया, मावा, मिलावटी दूध, मिलावटी तेल, मैदा, बेसन का खूब प्रयोग करके चमकदार-रंग बिरंगी मिठाईयां तैयार की जाती है।
मिलावटी समानों से तैयार मिठाईयां खाने के बाद लोग बीमारी की चपेट में आने लगते हैं। लेकिन इन सब चीजों से खाद्य सुरक्षा विभाग को कोई मतलब नहीं है। इसीलिए तो एक वर्ष बीतने के बावजूद आज तक दर्जनों की संख्या में नगर पंचायत में खुले किसी भी होटल का निरीक्षण नहीं किया। कि होटलों में कैसी क्वालिटी की मिठाईयां बिक रही हैं। इससे यही साबित होता है कि सब कुछ खाद्य विभाग की मिलीभगत से हो रहा है।
सरसों के तेल में भी मिलावटखोर सक्रिय
यह भी पढ़ें |
फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने कई दुकानों में की छापेमारी
सरसों के तेल में भी मिलावटखोरी का खेल इन दिनों बहुत जोरों से चल रहा है। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर मिलावटी सरसों के तेल की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। जिससे अस्पतालों में दिनों दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रशासन व खाद्य विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रहा है। जिसके कारण इन मिलावट खोरों के हौसले बुलंद हैं।