फतेहपुर: पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में था वांछित ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

डीएन संवाददाता

फतेहपुर जिले की बकेवर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


फतेहपुर: जिले की बकेवर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी दीपक पुत्र रामसिंह (निवासी ग्राम हरबसपुर, थाना बिधनू, जनपद कानपुर नगर) के खिलाफ थाना बकेवर में धारा 65(1)/87/137(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।  

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।  

यह भी पढ़ें | फतेहपुर में खेत में गई महिला के साथ हुई ये गंदी हरकत

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना बकेवर के मुसाफा चौकी प्रभारी उ.नि. राकेश चन्द्र शर्मा, उ.नि. गामा सिंह, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल रावत सिंह शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियुक्तों की गिरफ्तारी आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें | Crime in Fatehpur: फतेहपुर में दो नाबालिगों का खौफनाक कारनामा, जानिये पूरा अपडेट










संबंधित समाचार