Gorakhpur News: पति को वीडियो कॉल पर बात करते फांसी से झूली महिला, जानिये पूरी घटना

डीएन ब्यूरो

गोरखपुर में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक महिला ने फांसी लगा दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

काल्पनिक दृश्य
काल्पनिक दृश्य


गोरखपुर: जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के जमौली खुर्द गांव में शुक्रवार को एक महिला ने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान चंदा देवी के रूप में हुई है। चंदा देवा ने चार साल पहले संदीप सिंह से अंतरजातीय विवाह किया था। संदीप सिंह अपने बड़े भाई के साथ केरल में नौकरी करते हैं। चंदा देवी पासवान परिवार से थीं और उनका मायका बेलघाट थाना क्षेत्र के कसिहार में है। घर पर उनकी सास और जेठानी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं।

शुक्रवार को चंदा देवी ने अपने पति संदीप सिंह से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें | Gorakhpur News: घायलों की मदद करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज, जानिये ये हैरान करने वाला मामला

घटना की सूचना मिलते ही बांसगांव थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खजनी के नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

डाइनामाइट न्यूज संवादाता के अनुसार बताया गया चंदा पासवान निवासी कसिहार थाना बेलघाट गोरखपुर संदीप सिंह निवासी जमौली खुद थाना बाँसगांव से चार वर्ष पूर्व लव मैरिज कर अपनी गृहस्थी शुरू की। उनके दो बच्चे हुए। पति संदीप सिंह अपने बड़े भाई के साथ केरल नौकरी करता है।

बताया जाता है किआज शुक्रवार को दोपहर में पति-पत्नी के बीच किसी बात पर बहस हुई। उसके बाद चंदा देवी बीडीओ कॉल में ही पति को दिखा अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। 

यह भी पढ़ें | गोरखपुर में दहशत फैलाने की कोशिश, हथियारों का जखीरा बरामद; रंगदारी और हत्या के प्रयास में 5 गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची बाँसगांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।










संबंधित समाचार