उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, जानें किसे बनाया गया नया मुख्य सचिव

डीएन ब्यूरो

उत्तराखंड सरकार ने 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

आईएएस आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव
आईएएस आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव


देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने 1992 बैच के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी आनंद वर्धन को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत आनंद वर्धन 1 अप्रैल 2025 से अपना पदभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें | women sports college: उत्तराखंड में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना, प्रदेश की बेटियों को मिलेगा खेल में मौका

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,  वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हो रही हैं और उनके बाद आनंद वर्धन राज्य प्रशासन की कमान संभालेंगे। राधा रतूड़ी ने अपने कार्यकाल में राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत किया है और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद वर्धन राज्य के नीति निर्माण और प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ें | Uttarakhand Encouter: चंपावत पुलिस और SOG की बड़ी कार्रवाई, बदमाश से हुई मुठभेड़

आनंद वर्धन का प्रशासनिक अनुभव बहुत व्यापक और विविधतापूर्ण है। उन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और अपनी प्रशासनिक दक्षता और नीतिगत निर्णयों पर गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। वर्धन के नेतृत्व में राज्य सरकार को उम्मीद है कि वे राज्य के विकास कार्यों को और गति देंगे तथा जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे। आनंद वर्धन के नाम से जुड़ी प्रशासनिक सफलता और उनकी सकारात्मक छवि राज्य सरकार के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरी है। उन्हें न केवल एक कुशल प्रशासक के रूप में पहचाना जाता है, बल्कि उनके कार्यों से सुशासन और पारदर्शिता की भी अपेक्षा की जाती है।










संबंधित समाचार