Swami Prasad Maurya: मंदिरों पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया ये विवादित बयान
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी दौरे पर गए राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा पर तीखा प्रहार किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
मैनपुरी: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मैनपुरी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए मंदिर -मस्जिद मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मनोज शाक्य की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए किशनी विधानसभा क्षेत्र के कुसमरा क्षेत्र स्थित गोला कुआं गांव पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से रुबरु हो बड़ा बयान दिया जिससे वे चर्चा में आ गए।
उन्होंने कहा कि भाजपा मस्जिदों में मंदिर तलाशना बंद कर दे नहीं तो मंदिरों में बौद्ध मठ तलाशने शुरू हो जायेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी हैं। देश के अन्नदाताओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। देश का किसान दिल्ली के बॉर्डर पर रोका जा रहा है, किसानों की समस्या सुनने को कोई तैयार नहीं है। किसानों की समस्याएं उनको तबाही की ओर लेकर जा रही है। आज महंगी शिक्षा जानबूझकर महंगी की जा रही है। जिससे कि किसान और गरीब लोग शिक्षा ग्रहण न कर पावे इसलिए शिक्षा को भी महंगा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें |
Naresh Balyan की गिरफ्तारी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिया ये बयान
मौर्य ने कहा कि पूरे देश का किसान इस समय आवारा जानवरों के आतंक से पीड़ित है। जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार जिनका समाधान नहीं कर पा रही है।
उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हिंदू मुस्लिम करके मुद्दों से भटका रही है। ताकि देश की समस्याओं पर जनता को कोई जवाब न देना पड़े।
सरकार बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई जाति जनगणना, आरक्षण और संविधान पर चर्चा से बचने के लिए और कलई खुलने के डर से जनता की आँख में धूल झोंककर हिंदू- मुस्लिम का नाम लेकर जनता को भटका रही है। सरकार कलई खुलने से डरी हुई है।
संभल की घटना पर उन्होंने कहा कि अगर गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे तो मस्जिद में मंदिर खोजने वालों को बहुत महंगा पड़ेगा इसलिए हर मस्जिद में मंदिर खोजना बंद कर दें क्योंकि अगर मस्जिद में मंदिर खोजेंगे तो लोग मंदिरों में बौद्ध मठ खोजना शुरू कर देंगे। इतिहास इस बात का गवाह है।
यह भी पढ़ें |
फतेहपुर: दो पक्षों के बीच मारपीट, पत्नी ने महिलाओं के साथ किया हमला
उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने 84 हजार बौद्ध स्तंभ बनाए थे आखिर वह कहां चले गए। यानी कि इन्हीं लोगों ने उनको तोड़कर मंदिर बनाया है। तो अगर मस्जिद में मंदिर खोजा जाएगा तो मंदिर में बौद्ध मठ खोजा जाएगा।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में अमन चैन के लिए यह जरूरी है कि किसी भी धर्म की जो धार्मिक स्थल स्थिति जैसी रही उसको स्वीकार करना चाहिए। तभी देश में अमन चैन और आपसी सौहार्द बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी आपस में मिलजुल कर रहने की थी। इसी के आधार पर चलकर और भाई-भाई बनकर देश आगे बढ़े। तभी देश में अमन चैन कायम रह सकता है।