Weather Update: यूपी में तेज आंधी के साथ हो सकती है बारिश, जानें मौसम का पूरा हाल

डीएन ब्यूरो

यूपी में मौसम का बड़ा अपडेट तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना... पढ़ें डाइनामाइट की पूरी खबर

मौसम का अपडेट
मौसम का अपडेट


लखनऊ: मार्च के दूसरे पखवाड़े में यूपी में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रात में ठंड लौट आई है। 

मौसम में बदलाव

यह भी पढ़ें | धीरेंद्र शास्त्री मेरठ में करेंगे कथा, Video जारी कर कही बड़ी बात..

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है,आगरा, प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम फिर बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम में बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। 

बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें | UP News: सब्जी में अधिक नमक बना मौत का कारण..मचा हड़कंप,मामूली विवाद में फंदे से लटककर...

बारिश के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और बुलंदशहर में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लखनऊ में यह 16 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.5 डिग्री कम 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 20 से 22 मार्च तक गरज, तेज हवाओं और बिजली के साथ बारिश की संभावना है।










संबंधित समाचार