UP News: सब्जी में अधिक नमक बना मौत का कारण..मचा हड़कंप,मामूली विवाद में फंदे से लटककर...

डीएन ब्यूरो

लखनऊ में सब्जी में नमक ज्यादा होना परिवार को महंगा पड़ गया। 55 साल पिता ने कर दिया बड़ा कांड पढ़ें डाइनामइट न्यूज की पूरी खबर..

आत्महत्या
आत्महत्या


लखनऊ: यूपी के राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सब्जी में नमक अधिक हो जाना सामान्य बात होती है मगर 55 साल सियाराम कश्यप ने के लिए ये मौत का कारण ही बन गया। सब्जी में ज्यादा नमक होने को लेकर सियाराम कश्यप ने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली।

क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें | UP में दबंगो ने मंदिर के पुजारी को दी धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, यह घटना वजीरगंज के मशकगंज में हुई। वहीं बता दें कि मूल रूप से सीतापुर के बिसवां के निवासी सियाराम कश्यप मजदूरी करते थे। उनके बेटे अंकित ने बताया कि परिवार किराया पर रहता है।  जानकारी के मुताबिक बता दें कि नशे के हालत में  वह घर लौटे। जिसके बाद उनकी बहन ने उसे खाना दिया।
 
परिवार में कोहराम 

ऐसे में सब्जी में नमक ज्यादा होने से वह भड़क गए। वह खाना उठाकर फेंक दिया और परिवार से भिड़ गए। परिजनों ने  किसी तरह समझा कर शांत कराया।  वहीं देर रात जब अकिंत उठा और  पिता के कमरे में गया तो पंखे में पिता को लटका देख दंग रह गया। इसके बाद परिवार  में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें | Crime in Deoria: देवरिया में मानवता हुई शर्मसार, बीमार महिला के साथ दुराचार










संबंधित समाचार