New Delhi Politics: केजरीवाल के आवास के बाहर पंजाब की महिलाओं का हल्ला बोल

डीएन ब्यूरो

राजधानी दिल्ली में शनिवार को पंजाब की महिलाओं ने आप संयोजक केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

केजरीवाल के आवास के बाहर महिलाओं ने खोला मोर्चा
केजरीवाल के आवास के बाहर महिलाओं ने खोला मोर्चा


नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देजर सियासत गर्म है। पंजाब की महिलाओं ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उन्हें 1000 रुपए देने का वादा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया था, लेकिन वह अपने वादे से मुकर गई।  इसी वजह से आज वह केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं। 

केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता 

प्रदर्शनकारी महिलाओं में से एक ने कहा कि हम पंजाब के गुरदासपुर से आए हैं। वहां के लोग गरीब हैं, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने हर महिला को 1000 रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई। 

इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP सरकार को लगभग तीन साल होने जा रहे हैं, पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को उनके वादों के आधार पर बड़ा जनादेश दिया था, लेकिन लोग झांसे में आ गए और उनसे किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें | Naresh Balyan की गिरफ्तारी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिया ये बयान

अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि AAP की सरकार ने पंजाब के लोगों से कई वादे किए थे, पंजाब में AAP की सरकार बने हुए 3 साल होने को हैं, लेकिन आज पंजाब के लोग इन वादों के पूरे होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जब इन वादों पर केजरीवाल जी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया कि वे यह पैसा कहां से लाएंगे, इसका बजट कहां से आएगा? वहीं, प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब से कांग्रेस नेतृत्व चुनाव के दौरान दिल्ली आएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पंजाब के लोगों के साथ जो धोखाधड़ी हुई है, उसे दोहराया न जाए। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने केजरीवाल को ‘फर्जीवाल’ कहकर संबोधित किया और उन पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, बड़ी संख्या में पंजाब की महिलाओं ने दिल्ली में केजरीवाल के आवास के बाहर प्रोटेस्ट किया। पंजाब की महिलाओं ने केजरीवाल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की महिलाओं का 34,000 करोड़ रुपये बकाया हो चुका है, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़ें | Mohali Building Collapse: मोहाली हादसे में मकान मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू जारी

बाजवा ने कहा कि केजरीवाल ने विकास कार्यों के लिए खनन से 20,000 करोड़ रुपये लाने का वादा किया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में किसी भी पंचायत या नगरपालिका को पैसा नहीं दिया, और पूरे सूबे को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे केजरीवाल के झांसे में ना आएं और एक स्थिर सरकार चुनें।

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:

 










संबंधित समाचार