UP News: महिला अपराधों पर गोरखपुर पुलिस सख्त, छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना एम्स पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी सतपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी सतपाल यादव को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें |
Gorakhpur News: गोरखपुर में अवैध हुक्का बार पर छापा, कई युवक-युवतियां गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज
आरोपी पर एक महिला से छेड़खानी का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 74 और 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, उप निरीक्षक सत्यम मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।
महिला अपराध पर सख्ती का दावा
यह भी पढ़ें |
Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आगे की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि वह मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।