UP News: कुशीनगर में देवी स्थान पर विशाल नीम का पेड़ गिरा, दो की मौत, तीन घायल
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। पढे़ं डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक प्राचीन देवी स्थान पर स्थित विशाल नीम का पेड़ अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वहां नवमी मेले की तैयारी को लेकर बैठक चल रही थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना पडरौना नगर के लक्ष्मीबाई स्कूल के पास स्थित सातों बहिनिया देवी स्थान की है। बताया जा रहा है कि यहां शनिवार रात को नवमी के अवसर पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर स्थानीय लोग बैठक कर रहे थे, तभी अचानक विशाल नीम का पेड़ गिर पड़ा।
यह भी पढ़ें |
UP Politics: CM Yogi और PM Modi के बीच मुलाकात के बाद सुगबुगाहट तेज, किसका कटेगा पत्ता और किसकी बचेगी लाज?
हादसे में दो की मौत, तीन घायल
इस हादसे में छोटेलाल और कृष्णा पटेल नामक दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग पेड़ के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
नीम का पेड़ बहुत पुराना और पूजनीय माना जाता था। यह सातों बहिनिया देवी स्थान के परिसर में स्थित था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। नवमी के मौके पर यहां विशाल मेला भी लगता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
यह भी पढ़ें |
Kushinagar Toll Plaza Clash: कुशीनगर में टोल मांगने पर भड़के दबंग, जमकर की मारपीट
घटना के बाद स्थानीय लोगों में कई लोगों का मानना है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं है, बल्कि देवी का संकेत हो सकता है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पेड़ हटाने का कार्य किया गया।