UP महिला आयोग की उपाध्यक्ष पहुंची महराजगंज दौरे पर, देखिये किस बात पर भड़की
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष आज महराजगंज जनपद के दौरे पर रही। पढ़िए पूरी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर

महराजगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी बुधवार को महराजगंज दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और जिला कारागार, महिला अस्पताल तथा वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष द्वारा जिला कारागार में महिला बन्दीगृह को देख गया। उन्होंने महिला बंदियों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों को मिष्ठान्न आदि का वितरण भी किया।
यह भी पढ़ें |
Crime in Maharajganj: घुघली में शराबी बेटा बना हैवान, माता-पिता को घोंपा चाकू
कार्यवाही का दिया निर्देश
इसके बाद उन्होंने महिला चिकित्सालय में प्रसव कक्ष, ओटी, ओपीडी और नार्मल डिलीवरी व सिजेरियन डिलीवरी वाली महिला प्रसूताओं से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और कई चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच कर अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें |
Viral Video: चौक क्षेत्र में अर्धनग्न कर युवक की पिटाई, जानिये क्या है मामला और पुलिस का बयान
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई को भी देखा। शौचालय आदि में पर्याप्त व्यवस्था न होने पर असंतोष करते हुए पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई, रसोई और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। वन स्टॉप सेंटर में कुल 05 पीड़िताएं आवासित थीं।