Weather News: मौसम का बदला मिजाज, देवरिया में बर्फबारी के साथ हुई झमाझम बारिश

डीएन ब्यूरो

देवरिया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में सुबह-सुबह मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां तेज बारिश के साथ बर्फ के गोले गिरे। पढे़ं डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट

देवरिया में बर्फबारी के साथ हुई बारिश
देवरिया में बर्फबारी के साथ हुई बारिश


देवरिया: आज तड़के सुबह लगभग 9:00 बजे, देवरिया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में मौसम ने एक अनोखा मोड़ लिया। अचानक आसमान में बादल छाने लगे और उसके बाद तेज बारिश के साथ बर्फ के गोले गिरने लगे। अचानक बदले इस मौसम के मिजाज ने ना केवल स्थानीय निवासियों को चौंका दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में सर्दी और ठंड का एहसास भी करा दिया। 

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, इस तरह की बर्फबारी और बारिश का मौसम सामान्य बात है। हालांकि, इस बर्फबारी के साथ-साथ तापमान में गिरावट का भी प्रभाव पड़ा है। बर्फबारी ने इलाके में खूबसूरत दृश्य उत्पन्न कर दिए हैं। सड़कों पर बर्फ की एक हल्की चादर चढ़ गई है। 

यह भी पढ़ें | Crime in UP: देवरिया में नाबालिग से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार; जानें हैरान करने वाली घटना

बता दें कि, होली के दिन शाम को तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ कई स्थानों पर बौछारें पड़ी थी। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।

होली पर अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था। जो रविवार को 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें | UP Weather on Holi: यूपी में होली पर पड़ सकता है रंग में भंग, इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में और पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। 18 और 19 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना है।  










संबंधित समाचार