फतेहपुर में नाबालिग से दुष्कर्म , पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिससे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म पीड़िता न्याय की मांग के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है। अब जाकर पुलिस ने पीड़िता को इंसाफ दिलाया है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें |
Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को दबोचा
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मलवां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उमरगहना निवासी धर्मेश उर्फ सनी (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने किशोरी को घर में घसीटकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो उसने जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया।
यह भी पढ़ें |
नशे में धुत मजदूरों के बीच अचानक बवाल, फिर आगे हुआ खौफनाक...
फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल सुधांशू शुक्ला और सतीश सिंह की टीम शामिल रही। आरोपी को गिरफ्तार कर फतेहपुर न्यायालय भेज दिया गया है।