बिहार में 2 दिन बंद रही महिला,दरवाजा खोलने पर पुलिस भी दंग
बिहार में महिला 2 दिन तक कमरे में बंद रही । जांच में हैरान करने वाला खुलासा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से सनसनी मामला सामने आया है। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बेले माधोपुर गांव का है। मृतका की पहचान सोनू सिंह की (21) वर्षीय पत्नी शिवानी देवी के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर उसके मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
यह भी पढ़ें |
JDU विधायक की बहु का कमरे में शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका
डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक,घटना के संबंध में शिवानी देवी के भाई ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी अपनी बहन से बात हुई थी। इसके बाद पिछले दो दिनों से कोई बातचीत नहीं हुई। बातचीत में सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन पिछले दो दिनों से उसका फोन बंद आ रहा था। बीती रात बहन के ससुर ने बताया कि शिवानी दरवाजा नहीं खोल रही है। शुक्रवार की सुबह जब वह अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो घर में कोई सदस्य नहीं था। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई।
महिला की मौत
यह भी पढ़ें |
बिहार में किराए पर कमरा.. पत्नी को बैठा दिया धंधे पर..वसूलने लगा पैसा,मामला सुन पकड़ लेंगे माथा
इसके बाद पुलिस पहुंची और हल्का धक्का देने पर ही दरवाजा खुला। शिवानी का शव पंखे से लटक रहा था और शरीर का आधा हिस्सा बेड पर था, जिससे तेज बदबू भी आ रही थी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत दो दिन पहले हुई होगी। घर में सास-ससुर के अलावा तीन माह की बच्ची भी थी। जो घटना के बाद से लापता है। जबकि पति गुजरात में मजदूरी करता है। हादसे की खबर मिलने के बाद वह गांव लौट रहा है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस छापेमारी शुरू
परिजनों का कहना है कि सास-ससुर ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया,ताकि हत्या आत्महत्या लगे। इस मामले में इस्लामपुर थानेदार ने बताया कि लड़की के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। महिला दो दिनों से अपने कमरे में बंद थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि शव फंदे से लटक रहा था। घर के सभी सदस्य फरार हैं,गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है।