Crime in Fatehpur: दलित महिला से रेप के आरोपी को जानिये पुलिस ने कैसे दबोचा, सनसनीखेज खुलासा

डीएन संवाददाता

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में दलित महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


फतेहपुर: जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में दलित महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिक्रम निषाद (22) मडौली गांव का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, करीब एक माह पूर्व पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन वह तब से फरार था।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी  

यह भी पढ़ें | फतेहपुर: बिंदकी तहसील में आखिर क्यों मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट

थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी किसी वाहन से कहीं जा रहा है। इस पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान उप-निरीक्षक जगदीश प्रसाद मिश्र, कांस्टेबल विवेक यादव, सत्यम तिवारी और महिला कांस्टेबल मोनिका रावत की टीम शामिल थी।

पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत  

इस मामले ने गंभीर मोड़ तब ले लिया जब दो दिन पहले पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं कि पीड़िता की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई साजिश है।

यह भी पढ़ें | Crime in Fatehpur: फतेहपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से हड़कंप, तीन लोग घायल, जानिये पूरा अपडेट

SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज  

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।










संबंधित समाचार