गोरखपुर: कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म दोषियों को सुनाई 20 साल की सजा
गोरखपुर के थाना गुलरिहा में साल 2021 में दर्ज एक दुष्कर्म मामले में आज एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

गोरखपुर: थाना गुलरिहा में साल 2021 में दर्ज एक दुष्कर्म मामले में आज एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया है। न्यायालय ने इस मामले के दो अभियुक्तों राधेश्याम और घनश्याम को दोषी करार देते हुए उन्हें 20-20 साल का कारावास और 50-50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
यह सजा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन कनविक्शन" अभियान के तहत मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जितेन्द्र कुमार सिंह और थाने के पैरोकारों की प्रभावी पैरवी के चलते यह सफलता मिल पाई है।
यह भी पढ़ें |
गोरखपुर: दुष्कर्म के दोषी पर कोर्ट का चार साल बाद आया फैसला, ये सुनाई सजा
साल 2021 में हुआ था दुष्कर्म का मामला दर्ज
साल 2021 में थाना गुलरिहा में एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि राधेश्याम और घनश्याम नाम के दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियो पर धारा 376D, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें |
गोरखपुर: हत्या के दोषी को पर कोर्ट का बड़ा फैसला, सुनाई यह सजा