Gorakhpur में Holika Dahan की शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर, CM Yogi के रूट का हुआ निरीक्षण

डीएन ब्यूरो

गोरखपुर में होलिका दहन के दिन शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिए कि सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर क्या निर्देश दिए गए

शोभा यात्रा मार्ग जांच में जुटे अधिकारी
शोभा यात्रा मार्ग जांच में जुटे अधिकारी


गोरखपुर: जनपद में होलिका दहन की पारंपरिक शोभायात्रा की तैयारियां ज़ोरों पर हैं, जिसमें गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन से पहले, मंगलवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। यह शोभायात्रा राजघाट थाना क्षेत्र के पांडेहाता से शुरू होती है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, नगर आयुक्त ने मार्ग की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। विरासत गलियारे के तहत पांडेहाता में चल रहे चौड़ीकरण कार्य के कारण सड़क पर मलबा जमा हो गया है, जिसे तत्काल हटाने के आदेश दिए गए। साथ ही शोभायात्रा मार्ग पर पैच वर्क करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि मार्ग सुगम बना रहे।

अधिकारियों की उपस्थिति

यह भी पढ़ें | UP CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, जानिये उनका पूरा कार्यक्रम

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, सहायक अभियंता जोनल अधिकारी एन. डी. पांडेय और अवर अभियंता रंजीत समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

अलर्ट मोड पर प्रशासन

प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर आ गया है। शोभायात्रा को लेकर एक्शन में प्रशासन गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्‍णा करुणेश और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में गोरखपुर के पाण्‍डेयहाता से निकलने वाली शोभायात्रा के 6 किलोमीटर लंबे रूट पर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पूरे रूट पर ड्रोन से छतों की भी निगरानी की गई।

यह भी पढ़ें | Gorakhpur: रुद्रपुर खजनी में फगुआ गीतों की बहार, विलुप्त होती परंपरा को मिला नया जीवन

क्या है शोभायात्रा का महत्व?

शोभायात्रा गोरखपुर की एक पुरानी और महत्वपूर्ण परंपरा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति इस आयोजन को और भी विशेष बनाती है। 

गोरखपुर में होलिका दहन उत्सव समिति की बैठक में इस वर्ष की होलिका दहन शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शोभायात्रा 13 मार्च को पाण्डेयहाता से निकलकर विभिन्न स्थलों से होती हुई जाएगी।










संबंधित समाचार