Sambhal News: संभल में फिर साजिश, मस्जिद की दीवारों पर लिखे ये नारे, जानिये पूरा अपडेट
उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में पिछले दिनों बड़ी हिंसा झेली। अब संभल में एक और बड़ी साजिश सामने आई, जिससे तनाव की आशंका बढ़ गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट।

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार को होली के पर्व के मौके पर कड़ी सुरक्षा बरती गई। होली पर्व के साथ-साथ जुमे की नमाज आराम से अदा की जा सके, इसलिये यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे। लेकिन उसके बाद भी कुछ शरारती तत्व अपने गलत मंसूबों को पूरा करते हुए दिखाई दिए।
चलिए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला है क्या?
यह है पूरा मामला
पूरा मामला हयातनगर थाना क्षेत्र के धुरैटा गांव का है। यहां 14 मार्च के दिन यूपी के संभल जिले में होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
शुक्रवार को होली के जुलूस के दौरान किसी असामाजिक तत्व ने मस्जिद के गेट पर रंग से जय श्री राम लिख दिया गया। लोगों ने गेट देखा तो हंगामा हो गया। जिसके बाद चंद मिनट में माहौल बिगड़ गया। जिससे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
यह भी पढ़ें |
Gorakhpur News: गोरखपुर में मरीजों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़, इन सभी अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; भेजा नोटिस
सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल की तरह शुक्रवार को भी होली का जुलूस निकल रहा था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी लोग होली की चौपाई गाते हुए चल रहे थे, तभी किसी असामाजिक तत्व ने रास्ते में मस्जिद के गेट पर रंग से जय श्री राम लिख दिया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई।
किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही हयातनगर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। यह भी पढ़ें: संभल की मस्जिद पर कौन सा रंग लगेगा? अब रंगाई से पहले हरा-भगवा विवाद
दोनों पक्षों को शांत कराया गया
पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांतिपूर्वक सुलझाया। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मुस्लिम समुदाय के लोगों का आरोप है कि जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने जानबूझकर मस्जिद के गेट पर 'जय श्री राम' लिख दिया और मस्जिद के अंदर भी रंग फेंका। साथ ही पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
यह भी पढ़ें |
Electricity Employees: समिति का पावर कॉर्पोरेशन पर गंभीर आरोप, बिजली कर्मियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि धुरैटा में मस्जिद पर रंग फेंके जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत कर दिया है। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
संभल में मस्जिद के गेट के बाहर असामाजिक तत्वों द्वारा जय श्री राम लिखे जाने का किसी ने वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हालात बिगड़ने लगे। हालांकि, पुलिस ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया।