UP में तेज ठंडी हवाओं से गिरा पारा, 1 अप्रैल से मौसम में फिर हो सकता है बड़ा बदलाव
यूपी में शनिवार को ज्यादातर जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 1 अप्रैल से मौसम में बड़ा बदलाव.. पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

लखनऊ: प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को ज्यादातर जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन सूरज की तपिश के कारण गर्मी बढ़ गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं
यह भी पढ़ें |
UP News: सब्जी में अधिक नमक बना मौत का कारण..मचा हड़कंप,मामूली विवाद में फंदे से लटककर...
मौसम विभाग के अनुसार एक अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। शनिवार को बांदा जिले में सबसे अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के जिलों में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से तापमान में कमी आई है। लेकिन इसका असर गर्मी पर नहीं दिख रहा है।
मौसम में लगातार बदलाव
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में हवा की गति तेज और नमी कम होने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी जिलों और बुंदेलखंड में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आगरा, झांसी, बांदा, हमीरपुर और चित्रकूट जैसे जिलों में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। यहां तेज हवाएं चलने से लू जैसे हालात बनने लगे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर बढ़ रहा है।
30 मार्च रविवार को प्रदेश
यह भी पढ़ें |
यूपी में हाई प्रोफाइल चोरी की घटना से हड़कंप, नेताजी के घर में सेंधमारी, हीरे का लॉकेट समेत ये चीजें गायब
प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या जैसे जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गंगा के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ने लगी है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मार्च रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्म हवाएं और लू जैसे हालात बने रहने की संभावना है। तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसी तरह 31 मार्च को पूर्वी और मध्य यूपी में भी गर्मी का असर तेज होगा। तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।