Mainpuri News: मैनपुरी पुलिस ने पकड़ी वारंटियों की बारात, रातभर चलाया धरपकड़ अभियान

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी पुलिस ने रातभर चलाए गए धरपकड़ अभियान में जिलेभर से 41 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी पुलिस ने रातभर चलाए गए धरपकड़ अभियान में जिलेभर से 41 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में 4 वांछित अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़े। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार के निर्देशन में की गई।

विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मैनपुरी पुलिस ने जिलेभर में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत रातभर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 41 वारंटियों और 4 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस का बयान

यह भी पढ़ें | Mainpuri Crime: सर्राफा दुकान से 2 लाख के आभूषण लेकर फरार युवक, CCTV में कैद हुई घटना

सर्कल अधिकारी (CO) मैनपुरी संतोष कुमार ने कहा कि इस अभियान में सभी फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

लंबे समय से फरार थे आरोपी

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, और उनके खिलाफ विभिन्न मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।

इस कार्रवाई से मैनपुरी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, जिससे जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की तत्परता और सख्ती को भी प्रदर्शित किया गया है।

यह भी पढ़ें | Mainpuri News: अश्लील फोटो वायरल होने पर दलित किशोरी ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:

 










संबंधित समाचार