UP PCS Transfer: यूपी में 22 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली तैनाती
उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात बड़े पैमाने पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इस फेरबदल में कई अफसरों को नई जिम्मेदारी भी दी गई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ पर तबादले की ताजा रिपोर्ट

लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 22 अफसरों के तबादले किए हैं जिनमें जिम्मदारियों में बदलाव किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें राम भरत तिवारी को लखनऊ का अपर आयुक्त बनाया गया, नीलम संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय बनाई गई,
दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद की जिम्मेदारी मिली, अनिल कुमार नगर मजिस्ट्रेट मेरठ से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलिया पहुंचे,
दुष्यंत कुमार मौर्य को अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कानपुर देहात की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अरविंद कुमार प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर नियुक्त हुए,
संतोष कुमार राय उप जिलाधिकारी गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर की जिम्मेदारी मिली।
वहीं कमलेश कुमार गोयल उप जिलाधिकारी बुलंदशहर से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति लखनऊ बनाए गए।
नवीन कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी न्यायिक मैनपुरी से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ बने,
यह भी पढ़ें |
बलियाः सरकार के दावों की फिर खुली पोल, अंधेरे में रहने को मजबूर लोग, सुनिये ग्रामीणों का दर्द
प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी गाजीपुर से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर बनाए गए,
संगम लाल उप जिलाधिकारी आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी तैनाती मिली,
नवदीप शुक्ला उप जिलाधिकारी रायबरेली से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर भेजा गया,
पंकज कुमार सक्सेना उप जिलाधिकारी सीतापुर से उप सचिव उत्तर प्रदेश विकास संपदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय गौतम बुद्धनगर की जिम्मेदारी मिली।
दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सहारनपुर से संयुक्त सचिव बरेली विकास प्राधिकरण बने,
सुरेंद्र बहादुर सिंह उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण बने,
अनिल कुमार सिंह उप जिलाधिकारी आगरा से उप आवास आयुक्त मेरठ में तैनाती मिली।
मांगे राम चौहान उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ बनाए गए।
यह भी पढ़ें |
बलिया: निर्भया के गांव ने खोली यूपी सरकार के दावों की पोल, सुने बदहाली की ये कहानी ग्रामीणों की जुबानी, देखें VIDEO
प्रभाकर सिंह उप जिलाधिकारी कुशीनगर से नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया।
विपिन कुमार शिवहरे उप जिलाधिकारी हमीरपुर से विहित प्राधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण की जिम्मदारी मिली।
अनुज नेहरा उप जिलाधिकारी गौतम बुद्धनगर से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी पहुंचे,
प्रवीण यादव उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड औरैया से उप जिलाधिकारी श्रावस्ती बनाया गया
ऋषभ वर्मा उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड गौतमबुद्धनगर बनाए गए।
नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने नवीन तैनीती पाये अफसरों को तत्काल प्रभाव से जिम्मदारी संभालने का आदेश दिया है।