Barabanki Crime: खेत में शौच के लिए गई महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

डीएन ब्यूरो

बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के लहसी गांव में खेत में शौच के लिए गई एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस


बाराबंकी: जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के लहसी गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, मृतका की पहचान 35 वर्षीय मीना देवी पत्नी परशुराम के रूप में हुई है। यह घटना रविवार दोपहर को हुई, जब मीना देवी खेत में शौच के लिए गई थीं।

पूरी घटना 

मीना देवी दोपहर 2 बजे शौच के लिए खेत गई थीं। लगभग 4 बजे ग्रामीणों ने उनका शव खेत में पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया। महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है।

यह भी पढ़ें | Barabanki: 75 लाख की अवैध स्मैक के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

मृतका की स्थिति

मीना देवी तीन बच्चों की मां थीं। चार साल पहले उनके पति परशुराम ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से वह अपने बच्चों के साथ रह रही थीं।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगत कनौजिया और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमलावर अज्ञात हैं, और पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें | Fatehpur: पुलिस की गाड़ी के सामने मारपीट, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

ग्रामीणों में दहशत

मीना देवी की हत्या ने गांव में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है और इस मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।










संबंधित समाचार