गोरखपुर में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, लोग लगा रहे कई कयास
गोरखपुर के एक गांव में पेड़ एक युवक का लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

गोरखपुर: जनपद के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम परवरपार में बीती रात दरवाजे पर स्थित पेड़ की डाल में 38 बर्षीय युवक ने फंदा डाल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है। मंगलवार सुबह परिजनों ने पेड़ की डाल में शव लटकता देखा।
इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। अगल-बगल के लोग दौड़ पड़े और घटना की सूचना गोला पुलिस को दी गयी।
यह भी पढ़ें |
Crime in Gorakhpur: गोरखपुर में चोरों ने एक घर में किया ये गजब कारनामा
मौके पर पहुंची गोला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारण का कुछ पता नही चल पा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक परवर पार गांव निवासी स्व. सत्यनारायण यादव के चार पुत्रों में से एक झिनक उम्र 38 बर्ष ने बीती रात दरवाजे पर स्थित पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें |
गोरखपुर में दहशत फैलाने की कोशिश, हथियारों का जखीरा बरामद; रंगदारी और हत्या के प्रयास में 5 गिरफ्तार
सुबह जब परिजन सो कर उठे तो देखे कि शव लटका पड़ा है और उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
देखते परिवार में कोहराम मच गया। घर पर मृतक की पत्नी व दो लड़के है। लड़कों की उम्र 15 वर्ष और 10 वर्ष का है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।